मिर्जापुर के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे इंतजार के बाद अब कालीन भैया और गुड्डू पंडित का भौकाल सिनेमाघरों में
देखने को मिलेगा। मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। यह फिल्म 4 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब तक वेब सीरीज के रूप में दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल करने वाली मिर्जापुर पहली बार बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। माना जा रहा है कि फिल्म में वही दमदार डायलॉग्स, खतरनाक सत्ता की लड़ाई और जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा, जिसने मिर्जापुर को कल्ट बना दिया। कालीन भैया और गुड्डू पंडित के किरदार एक बार फिर सत्ता, बदले और राजनीति के खेल में आमने-सामने नजर आएंगे। मेकर्स का दावा है कि फिल्म की कहानी सीरीज से भी ज्यादा भव्य और सिनेमाई होगी। रिलीज डेट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस अपनी एक्साइटमेंट जाहिर कर रहे हैं और फिल्म को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब देखना होगा कि मिर्जापुर का जादू सिनेमाघरों में कितना बड़ा धमाका करता है।





