Friday, March 20, 2026
Banner Top

पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के इटाहार इलाके में गहन मतदाता पुनरीक्षण (SIR) को लेकर हालात उस समय बेकाबू हो गए, जब एक व्यक्ति की आत्महत्या के बाद गुस्साई भीड़ ने SIR सुनवाई कैंप पर हमला कर दिया। यह घटना गुरुवार को सामने आई, जिससे पूरे इलाके में तनाव और हिंसा का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, मुरालीपुकुर गांव निवासी चंदू सरकार (51) का शव उनके घर के पास एक पेड़ से लटका मिला। परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि उनकी पत्नी के नाम आए SIR नोटिस के कारण वह मानसिक तनाव में थे और इसी डर से उन्होंने आत्महत्या कर ली। घटना की खबर फैलते ही सैकड़ों लोग लाठी-डंडों के साथ इटाहार हाई स्कूल पहुंचे, जहां SIR की सुनवाई चल रही थी।

उग्र भीड़ ने अधिकारियों पर हमला कर दिया, जिससे कई कर्मचारी घायल हो गए। हालात बिगड़ते देख कुछ अधिकारी किसी तरह जान बचाकर मौके से भागने में सफल रहे। भीड़ ने स्कूल परिसर में तोड़फोड़ की और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी फाड़ डाले। उस समय स्कूल में पढ़ाई चल रही थी, जिससे छात्र और शिक्षक दहशत में आ गए।

सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया गया। बाद में भारी सुरक्षा के बीच सुनवाई दोबारा शुरू की गई। इस घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

0 Comments

Leave a Comment

Archives

<div id="slider-posts-1" class="widget fnwp-widget flownews_widget fnwp_slider_posts"> <h3 class="widget-title"><span class="fnwp-title-widget">Popular Posts</span></h3> </div>