Sunday, February 8, 2026
Banner Top

जयपुर का सवाई मानसिंह (SMS) मेडिकल कॉलेज और अस्पताल अब दुनिया के सबसे बड़े मेडिकल इंस्टीट्यूट बनने की दिशा में अग्रसर है यह संस्थान न केवल देश बल्कि दुनिया में चिकित्सा शिक्षा और इलाज के क्षेत्र में नया मील का पत्थर स्थापित करने जा रहा है प्रस्तावित विस्तार के तहत यहां करीब 10 हजार बेड की व्यवस्था होगी जो चीन के बड़े मेडिकल संस्थानों से भी आगे का रिकॉर्ड बनाएगी इस मेगा मेडिकल कैंपस में हर तरह की बीमारी के इलाज की अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी जिससे मरीजों को अलग-अलग अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे

SMS मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी सेवाओं के लिए हेलीपैड की सुविधा भी होगी ताकि गंभीर मरीजों को एयर एंबुलेंस के जरिए तुरंत लाया जा सके इसके अलावा मरीजों और उनके परिजनों के लिए कैफेटेरिया, रेस्ट एरिया और अन्य आधुनिक सुविधाओं का विकास भी किया जाएगा इस संस्थान में चिकित्सा शिक्षा, शोध और इलाज तीनों क्षेत्र में उच्च स्तर की सुविधाएं दी जाएंगी विशेषज्ञों का मानना है कि SMS का यह विस्तार राजस्थान को ग्लोबल मेडिकल मैप पर मजबूती देगा और मेडिकल टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा आने वाले वर्षों में यह संस्थान मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में भारत का गौरव बढ़ाने वाला साबित होगा

0 Comments

Leave a Comment

Archives

<div id="slider-posts-1" class="widget fnwp-widget flownews_widget fnwp_slider_posts"> <h3 class="widget-title"><span class="fnwp-title-widget">Popular Posts</span></h3> </div>