Monday, March 2, 2026
Banner Top

ईरान में लगातार बिगड़ते हालात के बीच भारत सरकार की सक्रियता से सैकड़ों भारतीय नागरिकों को सुरक्षित स्वदेश लाया गया है। ईरान में चल रहे विरोध-प्रदर्शनों, इंटरनेट बंदी और असुरक्षा के माहौल ने वहां रह रहे भारतीयों की चिंता बढ़ा दी थी। ऐसे में भारतीय दूतावास और केंद्र सरकार के समन्वित प्रयासों से विशेष व्यवस्थाएं कर नागरिकों को सुरक्षित भारत लाया गया।

स्वदेश लौटे एक भारतीय नागरिक ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में ईरान की स्थिति को “बहुत खराब” बताया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों द्वारा सड़कों पर वाहनों को रोकना आम बात हो गई थी, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इंटरनेट सेवाएं बंद होने के कारण परिजनों से संपर्क भी नहीं हो पा रहा था, जिससे मानसिक तनाव बढ़ गया था।

भारतीय नागरिकों ने भारत सरकार और दूतावास के प्रयासों की जमकर सराहना की। एक नागरिक ने कहा, “भारत सरकार और दूतावास ने हर स्तर पर सहयोग किया। मोदी जी हैं तो हर चीज मुमकिन है।” सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद यात्रियों के चेहरों पर राहत साफ नजर आई।

सरकार की इस त्वरित कार्रवाई को संकट के समय भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का उदाहरण माना जा रहा है।

0 Comments

Leave a Comment

Archives

<div id="slider-posts-1" class="widget fnwp-widget flownews_widget fnwp_slider_posts"> <h3 class="widget-title"><span class="fnwp-title-widget">Popular Posts</span></h3> </div>