Thursday, January 15, 2026
Banner Top

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए पहली बार आईसीसी महिला विश्व कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया। दक्षिण अफ्रीका को फाइनल मुकाबले में 52 रनों से हराकर भारत ने 47 साल का लंबा इंतजार खत्म किया। इस जीत के साथ पूरे देश में जश्न का माहौल बन गया और स्टेडियम भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने पहुंचे भारतीय पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में रोहित शर्मा टीम की जीत देखकर भावुक नजर आ रहे हैं। उनकी आंखों में गर्व और खुशी साफ झलक रही थी।
रोहित शर्मा ने भारत को 2024 टी20 विश्व कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जिताई थी और अब महिला टीम को विश्व चैंपियन बनते देख वह गर्व से भर उठे। स्टैंड्स में बैठकर उन्होंने हर गेंद पर टीम को चीयर किया और जब दीप्ति शर्मा ने आखिरी विकेट लिया तो रोहित खड़े होकर तालियां बजाने लगे। सोशल मीडिया पर फैंस ने उनके इस इमोशनल मोमेंट को खूब शेयर किया और लिखा कि “एक चैंपियन दूसरे चैंपियन को सलाम कर रहा है।” यह पल भारतीय क्रिकेट के इतिहास में हमेशा यादगार रहेगा।

0 Comments

Leave a Comment

Archives

<div id="slider-posts-1" class="widget fnwp-widget flownews_widget fnwp_slider_posts"> <h3 class="widget-title"><span class="fnwp-title-widget">Popular Posts</span></h3> </div>