Monday, March 2, 2026
Banner Top

नई दिल्ली। भोजपुरी सुपरस्टार और सिंगर पवन सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनके गाने या फिल्मों से ज्यादा उनका बयान है। हाल ही में पवन सिंह एक टीवी शो में नजर आए, जहां उनकी मुलाकात टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ और डांसर धनश्री वर्मा से हुई। शो के दौरान पवन सिंह ने खुलेआम धनश्री की तारीफ करते हुए उनकी खूबसूरती की जमकर चर्चा की।

पवन सिंह ने कहा, “धनश्री जी आप लिपस्टिक के साथ बिंदी भी लगा लिया कीजिए, आप और भी ज्यादा खूबसूरत लगेंगी।” इस बयान के बाद शो के सेट पर मौजूद लोग मुस्कुरा उठे और धनश्री भी थोड़ी शरमा गईं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

कई लोग पवन सिंह की इस फ्लर्टिंग स्टाइल को मजाकिया अंदाज में ले रहे हैं, तो कुछ उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। वहीं, धनश्री का कहना है कि उन्हें तारीफ सुनकर अच्छा लगा लेकिन वह इसे सिर्फ शो का मजेदार पल मानती हैं।

यह पहला मौका नहीं है जब पवन सिंह अपने बयानों को लेकर चर्चा में आए हों। उनकी इस टिप्पणी ने एक बार फिर उन्हें ट्रेंडिंग लिस्ट में ला खड़ा किया है।

0 Comments

Leave a Comment

Archives

<div id="slider-posts-1" class="widget fnwp-widget flownews_widget fnwp_slider_posts"> <h3 class="widget-title"><span class="fnwp-title-widget">Popular Posts</span></h3> </div>