वैलेंटाइन डे के मौके पर सोशल मीडिया पर एक खबर ने जोर पकड़ लिया कि क्या बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री Mrunal Thakur अभिनेता Dhanush से शादी करने जा रही हैं। दरअसल अपनी आने वाली फिल्म Do Deewane Shehar Mein के प्रमोशन के
दौरान मृणाल से धनुष के साथ शादी की अफवाहों को लेकर सवाल किया गया। इस पर एक्ट्रेस ने मुस्कुराते हुए प्रतिक्रिया दी और कहा, “मेरी हल्दी तो फिल्म के सेट पर ही हो रही है।” उनके इस मजाकिया जवाब के बाद वहां मौजूद लोग हंस पड़े और साफ हो गया कि यह सिर्फ अफवाह है। मृणाल ने स्पष्ट किया कि वह फिलहाल अपने करियर और फिल्मों पर ध्यान दे रही हैं। सोशल मीडिया पर दोनों कलाकारों की एक साथ तस्वीरों और प्रमोशनल इवेंट्स के कारण शादी की चर्चाएं तेज हो गई थीं। हालांकि, एक्ट्रेस के बयान से यह स्पष्ट हो गया कि वैलेंटाइन डे पर शादी की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। फिल्म के प्रमोशन के साथ-साथ यह बयान भी चर्चा का विषय बन गया है और फैंस अब उनकी नई फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।





