भारत में हॉलीवुड की मेगा बजट फिल्म अवतार 3: फायर एंड ऐश का जादू लगातार दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। दिग्गज फिल्ममेकर जेम्स कैमरून के निर्देशन में बनी यह साइंस-फिक्शन एडवेंचर फिल्म रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। ओपनिंग वीकेंड में जबरदस्त कमाई करने के बाद वीकडे में भी फिल्म की रफ्तार थमती नजर नहीं आ रही।![]()
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़ों पर नजर डालें तो फिल्म ने पांचवें दिन भारत में करीब 10 करोड़ रुपये की कमाई की है। खास बात यह है कि यह कमाई पिछले दिन के मुकाबले बेहतर रही, जिससे साफ है कि दर्शकों की दिलचस्पी लगातार बनी हुई है। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन करीब 86 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
फिल्म को न सिर्फ दर्शकों बल्कि क्रिटिक्स से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। शानदार विजुअल्स, दमदार कहानी और एडवांस वीएफएक्स अवतार 3 को बड़े पर्दे पर देखने लायक अनुभव बना रहे हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में आसानी से एंट्री कर सकती है। कुल मिलाकर अवतार 3 भारतीय बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है।





