Monday, March 2, 2026
Banner Top

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा कटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल ने आखिरकार अपने फैंस को गुड न्यूज दे दी है। शादी के चार साल बाद अब यह कपल माता-पिता बनने जा रहा है। कटरीना ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की, जिसके बाद फैंस और फिल्मी जगत के सितारों से उन्हें बधाइयों की बौछार मिलने लगी है।

विक्की कौशल ने कटरीना के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है और #KatrinaKaif तथा #VickyKaushal ट्रेंड करने लगे हैं। दोनों सितारों की शादी दिसंबर 2021 में राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा में हुई थी और तब से ही फैंस इस कपल से खुशखबरी सुनने का इंतजार कर रहे थे।

कटरीना और विक्की इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस ने हमेशा सराहा है और अब जब यह कपल पेरेंटहुड की नई जर्नी शुरू करने जा रहा है, तो सभी लोग उनकी इस खुशी में शामिल हो रहे हैं। अक्टूबर-नवंबर तक कटरीना की डिलीवरी होने की संभावना जताई जा रही है।

0 Comments

Leave a Comment

Archives

<div id="slider-posts-1" class="widget fnwp-widget flownews_widget fnwp_slider_posts"> <h3 class="widget-title"><span class="fnwp-title-widget">Popular Posts</span></h3> </div>