Saturday, February 7, 2026
Banner Top

रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर 2’ के टीजर को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह था। फैंस को उम्मीद थी कि इस बार मेकर्स कुछ नया, दमदार और पहले से ज्यादा बड़े स्तर का कंटेंट पेश करेंगे। लेकिन जैसे ही टीजर रिलीज हुआ, सोशल मीडिया पर निराशा की लहर दौड़ गई। दर्शकों का आरोप है कि टीजर में पुराने सीन्स को दोहराया गया, जिससे उन्हें ठगा हुआ महसूस हुआ।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स ने मेकर्स, खासकर निर्देशक आदित्य धर पर नाराज़गी जताई और कहा कि टीजर से उम्मीदें बहुत ज्यादा थीं, लेकिन कंटेंट कमजोर निकला। कई फैंस ने इसे “रीसायकल किया गया टीजर” बताते हुए ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ यूजर्स का कहना है कि अगर फिल्म नई कहानी पर आधारित है, तो टीजर में उसका झलक दिखनी चाहिए थी।

हालांकि, कुछ समर्थकों का मानना है कि टीजर छोटा होता है और पूरी फिल्म का अंदाजा उसी से नहीं लगाया जा सकता। अब देखना यह होगा कि मेकर्स इस आलोचना पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं और फिल्म रिलीज के वक्त दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतर पाती है या नहीं।

0 Comments

Leave a Comment

Archives

<div id="slider-posts-1" class="widget fnwp-widget flownews_widget fnwp_slider_posts"> <h3 class="widget-title"><span class="fnwp-title-widget">Popular Posts</span></h3> </div>